नए साल से Honda भी बढ़ाएगी वाहनों के दाम

बिज़नेसनए साल से Honda भी बढ़ाएगी वाहनों के दाम

Date:


नए साल से Honda भी बढ़ाएगी वाहनों के दाम

जापान की वाहन कंपनी होंडा ने भारत में अगले महीने से वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना बनाई है. कंपनी के डीलरों को इस बारे में सूचना दे दी गयी है. होंडा भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के जरिये काम कर रही है. कंपनी के एक डीलर ने इसकी पुष्टि की है कि होंडा जनवरी से कारों के दाम बढ़ा रही है. इसका कारण कच्चे माल की लागत बढ़ना और मुद्रा प्रभाव है.

डीलर के अनुसार वाहनों के मॉडल के हिसाब से दाम में बढ़ोत्तरी के बारे में सूचना कंपनी जनवरी की शुरुआत में देगी. इस बारे में संपर्क किये जाने पर होंडा के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की, हालांकि दाम कितने बढ़ेंगे, इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं दी.

होंडा कार्स इंडिया देश में कॉम्पैक्ट सेडान अमेज से लेकर महंगी एसयूवी सीआर-वी तक की बिक्री करती है. अमेज की शुरुआती कीमत 6.17 लाख रुपये, जबकि सीआरवी की 28.71 लाख (एक्स शोरूम) रुपये है. इसके पोर्टफोलियो की अन्य कारों में सिटी, सिविक, जैज, डब्लयूआरवी शामिल हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...