पर्यटकों को आकर्षित करेंगे उत्तर प्रदेश के टूरिज्म स्पाॅट

उत्तर प्रदेशपर्यटकों को आकर्षित करेंगे उत्तर प्रदेश के टूरिज्म स्पाॅट

Date:


पर्यटकों को आकर्षित करेंगे उत्तर प्रदेश के टूरिज्म स्पाॅट

वन निगम और पर्यटन विभाग देंगे हाॅलीडे पैकेज
उपेक्षित पर्यटन स्थलों को किया जायेगा विकसित

न्यूज डेस्क। अपने आकर्षित पर्यटन स्थल और प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला उत्तर प्रदेश वर्ष 2019 में देशी पर्यटकों की आमद के मामले में देश में नंबर वन रहा। वहीं उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थल विदेशी पर्यटकों के मन को मोह लेते हैं। आगरा, मथुरा, वृृृंदावन, प्रयागराज, वाराणसी, हस्तिनापुर, अयोध्या जैसे अनेक प्रमुख स्थान उत्तर प्रदेश को खास पहचान देते हैं। मगर ऐसे अपने स्थान हैं जो सरकारी उपेक्षा का शिकार होकर अपना महत्व दर्शाने से वंचित रह गये। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश को पर्यटन के बड़े केंद्र के तौर पर विकसित करने की तैयारी कर रही है। पर्यटकों को यूपी दर्शन के लिये आने को आकर्षित करने के लिये उत्तर प्रदेश का वन और पर्यटन विभाग आकर्षक हॉलीडे पैकेज तैयार कर रहे हैं।

पर्यटकों को आकर्षित करेंगे उत्तर प्रदेश के टूरिज्म स्पाॅट
Source – Google Image

18 मंडलों और 75 जिलों में विभाजित उत्तर प्रदेश अपने आकर्षित पर्यटन स्थल और प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। उत्तर भारत की संस्कृति से रूबरू होने के लिये उत्तर प्रदेश को करीब से देखना जरूरी है। विदेशी पर्यटक भी भारत आने पर उत्तर प्रदेश अवश्य आते हैं। धार्मिक, पौराणिक स्थल और प्राकृतिक संपदा से भरपूर उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना है कि वर्तमान पर्यटन स्थलों के साथ ऐसे स्थलों को भी दुनिया के सामने लाया जाये तो दर्शनीय तो हैं लेकिन उपेक्षा के कारण लोगों के सामने नहीं आ पाये हैं। इससे अब तक उपेक्षित पर्यटन स्थलों का विकास होने के साथ स्थानीय लोगो को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

पर्यटकों को आकर्षित करेंगे उत्तर प्रदेश के टूरिज्म स्पाॅट
Source – Google Image

हाॅलीडे पैकेज तैयार कर रहे वन निगम और पर्यटन विभाग
पर्यटकों को आर्कषित करने और सुविधाएं प्रदान करने के लिये यूपी के वन निगम और पर्यटन विभाग हॉलीडे पैकेज मुहैया करने की तैयारी कर रही है। बताया गया कि पैकेजों में पर्यटकों के लिए रहने, खाने और उनके घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा भी शामिल है। वहीं पर्यटकों के साथ मौजूद रहने वाला गाइड पर्यटन क्षेत्रों का महत्व और उसका इतिहास बतायेगा। वहीं पर्यटकों को होम स्टे की सुविधा दी जायेगी। इससे ग्रामीण और वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार मिलेगा। वन विभाग तराई के जिलों के साथ-साथ बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र में भी इस योजना को शुरू करने जा रहा है। पर्यटकों के लिए पैकेज की व्यवस्था लखनऊ, दिल्ली और नोएडा से की जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...