Silver-Gold Price Today: आज सोने के दाम में फिर गिरावट, चांदी के भाव में आया उछाल

बिज़नेसSilver-Gold Price Today: आज सोने के दाम में फिर गिरावट, चांदी के...

Date:

मेरठ। सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में बदलाव आया है। एक तरफ जहां सोना सस्ता हुआ है वहीं चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है। आज मेरठ में सोने की कीमत में कमी आई है। जबकि चांदी के दाम बढ़े है। आज मेरठ में सोने के दाम में 100 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई है। इसके बाद मेरठ में सोने की कीमत 52,080 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई। वहीं चांदी के दाम में आज मंगलवार को 650 रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोत्ती हुई। जिसके बाद चांदी के दाम 63,780 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई है। यानी चांदी के भाव बढ़ रहे हैं और सोने के घट रहे हैं। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। जबकि चांदी के भाव में उछाल आया है।

Read also: सोने में करना चाहते हैं निवेश तो लंबी अवधि के लिए निवेशक इन पर दे ध्यान

मेरठ बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार व्यापारी सप्ताह 30 मई से 3 जून के बीच 24 कैरेट सोने का औसत भाव 51,184 रहा। अब बढ़कर 52,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का दाम अब 62,788 से बढ़कर 63,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों में शुध्दता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिल जाती है। ये दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं। इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती। 

पिछले एक सप्ताह में सोने के दाम 

03 जून 2022    52,480    रुपये प्रति दस ग्राम 
02 जून 2022    51,990    रुपये प्रति दस ग्राम 
01 जून 2022    52,060    रुपये प्रति दस ग्राम 
31 मई 2022    52,120    रुपये प्रति दस ग्राम 
30 मई 2022    52,120    रुपये प्रति दस ग्राम 
बीते एक सप्ताह में बदला चांदी का भाव
03 जून 2022    63,810    रुपये प्रति किलोग्राम
02 जून 2022    63,040    रुपये प्रति किलोग्राम 
01 जून 2022    62,570    रुपये प्रति ​किलोग्राम
31 मई 2022    63,350    रुपये प्रति किलोग्राम
30 मई 2022    63,590    रुपये प्रति किलोग्राम

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...