मेरठ। आज मंगलवार की सुबह दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर तेज गति से जा रहे कैंटर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही कैंटर चालक ने कूदकर जान बचाई और शोर मचा दिया। कैंटर को जलता देख मौके पर पहुंचे एनएचएआई की राहत टीम को चालक ने बताया कि उसमें पशु भरे हुए हैं। एनएचएआई की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी पशुओं को बाहर निकाला। कैंटर में पशुओं की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना परतापुर पुलिस ने कैंटर चालक से पूछताछ की। जिस पर कैंटर चालक ने बताया कि वो दिल्ली से पशुओं को लेकर मेरठ जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस सच जानने के लिए मामले की जांच में जुटी है।
Also read: दिल्ली में भयानक अग्निकांड, 26 लोगों की मौत
आज मंगलवार को सुबह तड़के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर स्थित काशी टोल प्लाजा के पास दिल्ली से पशु लेकर आ रहे कैंटर में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग को लपटी तेज होती देख एनएचएआई और टोल प्लाजा कर्मचारियों ने कैंटर सवार तीन लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद कैंटर में सवार एक दर्जन पशुओं को काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कैंटर में लगी भीषण आग पर काफी काबू पाया। कैंटर चालक नवाजुद्दीन के अनुसार गाजीपुर मंडी से कैंटर में लादकर पशुओं को लेकर वो मेरठ हापुड अड्डा स्थित एक डेयरी में लेकर जा रहा था।
Also read: निठारी गांव के कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे
बताया जा रहा है कि मेरठ में पशुओं के कटान पर रोक लगी है। कैंटर में भरे हुए सभी पशु नर हैं। जबकि कैंटर सवार खुद बता रहा है कि वह पशुओं को डेयरी लेकर जा रहा था। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं चोरी-छिपे पशुओं का कटान करने के लिए तो नहीं ले जाया जा रहा था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर सच क्या है। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कैटर में भरे हुए पशुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

