फेडरल बैंक अब सेविंग अकाउंट पर देगा अपने ग्राहकों को अधिक ब्याज

बिज़नेसफेडरल बैंक अब सेविंग अकाउंट पर देगा अपने ग्राहकों को अधिक ब्याज

Date:

बाजार:- जब से आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है तब से बैंक कई सरकारी और प्राइवेट बैंको ने बैंक से लिए जाने वाले लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी से लोगो की EMI भी प्रभावित हुई है। लेकिन अगर इन बैंकों में किसी ने फिक्स्ड डिपॉजिट करवाया है तो उसे इसका लाभ प्राप्त होगा और उसे उसके इंवेसमेन्ट पर ज्यादा ब्याज प्राप्त होगा। 
वही अगर हम बात प्राइवेट सेक्स्टर के बैंक फेडरल बैंक (Federal Bank) की करे तो इसने अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। फेडरल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार फेडरल बैंक 5 करोड़ से कम राशि के लिए 2.75 फीसदी ब्याज देगी। 5 करोड़ से ज्यादा राशि होने पर 1 लाख तक जमा पूंजी पर 2.75 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि बकाया राशि पर 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
जानकारी के लिए बता दें फेडरल बैंक से पहले कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में वर्द्धि की थी। बैंक ने 50 लाख रुपये से अधिक डिपॉजिट वाले सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर 3.5 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी किया है. हालांकि, ब्याज की यह नई दर आज यानी 13 जून, 2022 से लागू होगी. कोटक महिंद्रा बैंक ने 50 लाख रुपये से कम की डिपॉजिट वाले सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. यह मौजूदा 3.5 फीसदी पर स्थिर है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...