कॉरपोरेट से निवेश की मांग को बढ़ने में लगेगा कुछ समय: SBI चेयरमैन

बिज़नेसकॉरपोरेट से निवेश की मांग को बढ़ने में लगेगा कुछ समय: SBI...

Date:


कॉरपोरेट से निवेश की मांग को बढ़ने में लगेगा कुछ समय: SBI चेयरमैन

नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के असर से कब बाहर आएगी और इसमें रिकवरी शुरू होगी, इसका सभी को इंतजार है. वहीं, अब इसे लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने बयान दिया है. SBI चेयरमैन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की अगले वित्त वर्ष से वापसी करने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में कोरोना महामारी की वजह से गिरावट आई है, और उसमें रिकवरी की क्षमता दिखी है.

उन्होंने आगे कहा कि एक बड़ा बदलाव हुआ होगा जिससे ज्यादा परिपक्व अर्थव्यवस्था बनेगी. जिसमें कंपनियां लागत को काबू में रखना सीखेंगी. बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को संबोधित करते हुए खारा ने कहा कि अर्थव्यवस्था के अगले वित्त वर्ष से वापसी करने की उम्मीद है, जो अप्रैल 2021 से शुरू हो रहा है. उन्होंने कहा कि अह बड़ा बदलाव आएगा और इसमें कुछ स्थायी होगा. खारा ने कहा कि अर्थव्यवस्था में गिरावट से उभरने की क्षमता दिखी है और वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आखिर में सकारात्मक संकेत हैं.

उनके मुताबिक, कॉरपोरेट से निवेश की मांग को बढ़ने में कुछ समय लगेगा. उन्होंने कहा कि कॉरपोरेशंस में औसत कैपेसिटी यूटिलाइजेशन करीब 69 फीसदी है. कॉरपोरेट से निवेश की डिमांड बढ़ने में कुछ समय लगेगा. शुरुआत में कैश से संपन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान की ओर रुख करेंगे जिससे निवेश की डिमांड पैदा होगी. उन्होंने आगे कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर कर्ज लेने को लेकर बहुत ध्यान देगा और शुरुआत में अपने आंतरिक संसाधनों को इस्तेमाल करेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...