भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ में मुकाबला बराबरी का: वसीम अकरम

स्पोर्ट्सभारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ में मुकाबला बराबरी का: वसीम अकरम

Date:


भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ में मुकाबला बराबरी का: वसीम अकरम

कराची: पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि दिसंबर-जनवरी में भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया जीत का दावेदार होगा लेकिन एक-समान मजबूती वाली दो टीमों के बीच यह करीबी मुकाबला होगा।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय, इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलने के बाद 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भाग लेगी। अकरम ने यू-ट्यूब चैनल ‘क्रिकेट बाज’ पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उनके पास पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और अन्य शीर्ष श्रेणी के गेंदबाज हैं। यह करीबी मुकाबला होगा लेकिन मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया जीत के दावेदार के रूप में श्रृंखला शुरू करेगा।”

अकरम ने कहा कि घातक जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत की मजबूत तेज गेंदबाजी के कारण यह श्रृंखला काफी प्रतिस्पर्धी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ मोहम्मद शमी, बुमराह, (नवदीप) सैनी और अन्य गेंदबाज अच्छे हैं।”

अकरम ने माना कि स्मिथ और वार्नर के आने से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी काफी मजबूत हुई है। उन्होंने हालांकि कहा कि काफी कुछ वहां की पिचों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ कूकाबूरा की गेंद पुरानी होने के बाद आपको रन रोकने के बारे में सोचना होगा क्योंकि विकेट लेना मुश्किल हो जाता है।”

यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग के खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। भारतीय टीम ने 2018 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से जीत दर्ज की थी लेकिन उस श्रृंखला में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं खेल रहे थे। दोनों दिग्गज गेंद से छेड़छाड़ के मामले में निलंबित थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...