Indian economy: वित्तीय परामर्शदाता कंपनी डेलाय इंडिया ने दावा किया है कि चालू वित्त वर्ष 2023724 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6 से 6.3 प्रतिशत रहने की संभावना है। इसी के साथ डेलाय ने दावा किया है और कहा कि अगर वैश्विक अनिश्चितता कम होती है तो अगले दो साल में ये वृद्धि दर सात प्रतिशत से अधिक हो सकती है। Delay India report में कहा है कि global uncertainties जारी रहने के बीच भारत में मजबूत economic activities जारी हैं।
डेलाय भारत की आर्थिक परिदृश्य को लेकर आशावादी
भारतीय अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डेलाय देश की आर्थिक परिदृश्य को लेकर आशावादी है। डेलाय की रिपोर्ट कहती है कि इस साल और अगले वर्ष के लिए हमने अपनी उम्मीद जताई है। डेलाय इंडिया को उम्मीद है कि भारत की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023-24 में 6 से 6.3 प्रतिशत रहेगी। उसके बाद इसका परिदृश्य और मजबूत होगा। रिपोर्ट के अनुसार अगर वैश्विक अनिश्चितताएं कम होती हैं तो अगले दो साल में भारत की वृद्धि दर सात प्रतिशत से अधिक पहुंच सकती है।
चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वृद्धि अनुमान april जैसा
डेलाय इंडिया की अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार का मानना है कि चालू वित्त वर्ष 2023—24 के लिए देश का वृद्धि अनुमान अप्रैल जैसा है। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष 2022—23 के बेहतर नतीजों ने तुलनात्मक आधार को ऊंचा किया है। अर्थव्यवस्था में तेजी को देखते हुए डेलाय ने वृद्धि अनुमान की निचली सीमा बढ़ा दी है।’ यूपीआइ लेनदेन की संख्या और domestic air traffic पर से पता चलता है कि शहरी मांग की स्थिति flexible है।
tractor sales और Mnrega के आंकड़े बेहतर
कुछ दिनों पूर्व ग्रामीण मांग में कमी आई थी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टरों की बिक्री और मनरेगा के आंकड़ों पर गौर करें तो स्थिति पहले से सुधरी है। उन्होंने कहा कि उद्योग और सेवा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां कर्ज ले रही है। यह निवेश में सुधार की तरफ इशारा करता है, जिसका मतलब है कि supply side rising demand को पूरा करने को पूरी तरह से तैयार है।

