Gold-Silver Price Today: आज सोना चांदी के दामों में आई कमी, जानिए क्या है बाजार भाव

बिज़नेसGold-Silver Price Today: आज सोना चांदी के दामों में आई कमी, जानिए...

Date:

आज मेरठ के सोना चांदी बाजार में एक बार फिर दोनों धातुओं के दामों में कमी आ गई है। आज सराफा बाजार में जहां कारोबारी सत्र के शुरूआती दौर में सोने का बाजारी भाव 40 रुपये प्रति दस ग्राम घटकर 50210 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी आज 350 रुपये प्रति किग्रा घट गई। आज चांदी के दाम बाजार खुलने के बाद 56310 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया। दो दिन में चांदी के दामों में 1090 रुपये की कमी आई है। कल मंगलवार को चांदी की कीमत में 740 रुपये प्रति किग्रा की कमी आई थी। वहीं मंगलवार केा सोने के दाम भी 480 रुपये प्रति दस ग्राम तक घट गए थे। इस समय बाजार में मंदी का दौर चल रहा है। जिसके चलते सोने चांदी की मांग ना के बराबर है। वहीं श्राद्ध के दिनों में सोना चांदी का बाजार और ठंडा पड़ जाता है।

मेरठ गोल्ड बाजार में आज 22 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 4,668 है। जबकि कल यह कीमत 4,778 रुपये थी। वहीं अगर 24 कैरेट सोने के दाम की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव आज मेरठ सराफा बाजार में  50210 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि कल मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 50250 रुपये प्रति दस ग्राम था। इसी तरह 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत इस समय 5,021 है। जबकि मंगलवार को इसी एक ग्राम सोने की कीमत 5,025 थी। ऐसे में सोने के भाव में कमी देखने को मिल रही है।  वहीं अगर आज चांदी की कीमत की बात करें तो मेरठ सराफा बाजार में चांदी का दाम 56310 रुपये प्रति किग्रा है। आज एक ग्राम चांदी  की कीमत 56.31 रुपये है। जबकि कल मंगलवार को इसी चांदी की कीमत इसकी कीमत 56.06 रुपये थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...