Rupee in all time low: कांग्रेस का कटाक्ष, रूपये की गिरावट पर मोदी जी ने चिंता जताई

बिज़नेसRupee in all time low: कांग्रेस का कटाक्ष, रूपये की गिरावट पर...

Date:

डॉलर के मुकाबले रुपया आज अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुँच गया. आज रूपये में डॉलर के मुकाबले 32 पैसे की गिरावट दर्ज हुई, 82.20 रुपये के स्तर पर खुला अब तक के सबसे निचले स्तर 82.33 रुपये पर बंद हुआ, कांग्रेस पार्टी ने रूपये की इस अभूतपूर्व गिरावट पर प्रधानमंत्री मोदी के मीडिया बाईट की एक क्लिप जारी की है और कटाक्ष किया है कि रूपये में गिरावट जारी है, मोदी जी ने चिंता जाहिर की है. बता दें कि UPA-2 के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी रूपये में गिरावट को लेकर मनमोहन सरकार आये दिन हमलावर होते थे, उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी का मानना था कि जब रुपया गिरता है तो देश की प्रतिष्ठा गिरती है.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को रुपया मजबूती के साथ खुला था लेकिन डॉलर के मुकाबले फिर दबाव में आ गया और कारोबार के दौरान 81.51 का उच्चतम स्तर छूकर 82.17 के निचले स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 55 पैसे की भारी गिरावट दर्ज हुई थी. बता दें कि रुपया पहली बार 20 जुलाई को 80 के पार बंद हुआ था। इस साल डॉलर के मुकाबले अब तक रुपये में 9.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

रूपये में गिरावट का बड़ा असर देखने को मिलता है, आयात महगा होगा जाता है, भारत को बड़ी मात्रा में तेल आयात करना पड़ता है, डॉलर के मुकाबले रूपये में गिरावट इसपर सीधा असर दिखाई देता है, जो देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है. आम लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं, मंहगाई उछाल मारती है, विदेशों में इलाज और पढाई सब पर बुरा असर पड़ता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...