Cashback Credit Cards: खरीदारी पर मिलेगा डिस्काउंट, इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

बिज़नेसCashback Credit Cards: खरीदारी पर मिलेगा डिस्काउंट, इस्तेमाल करते समय रखें इन...

Date:

Cashback Credit Cards: कैशबैक क्रेडिट कार्ड का लाभ ये होता है कि इन कार्ड्स से खर्च करने पर पूर्वनिर्धारित कैशबैक मिलता है। कुछ कंपनी की तरफ से कैशबैक के साथ फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, फ्री एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस, फ्यूल सरचार्ज में छूट जैसे ऑफर्स मिलते हैं। कैशबैक क्रेडिट कार्ड लेने के लिए वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। Cashback Credit Cards से शॉपिंग पर कैशबैक रिवार्ड मिलते हैं। इसलिए कई लोग क्रेडिट कार्ड लेते हैं। जिससे शॉपिंग पर अच्छा डिस्काउंट पा सके। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रख कई बैंक और कंपनियां ऐसे क्रेडिट कार्ड लॉन्च करती हैं। जिन पर सीधा कैशबैक का लाभ ग्राहक को मिलता है।

Cashback Credit Cards के फीचर्स

किसी विशेष कैटेगरी में प्रयोग करने पर क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट मिलता है। इन पर सालाना फीस कम होती है। नोकॉस्ट इएमआई का लाभ मिलता है। फ्री एयरपोर्ट लाउंज का मिलते हैं। कई कैशबैक क्रेडिट कार्ड फ्यूल सरचार्ज छूट देते हैं। कई कैशबैक क्रेडिट कार्ड पर फ्री एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस का लाभ मिलता है।

बैंकों के Cashback Credit Cards
hdfc bank moneyback credit card , एक्सिस बैंक एसीई क्रेडिट कार्ड, कैशबैक, SBI Card, अमेजन पे, ICICI Credit Card, HSBC Cashback Credit Card

ऐसे ले सकते हैं Cashback Credit Cards?

जिस कंपनी का कैशबैक क्रेडिट कार्ड लेना हैं। उसकी वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर पात्रता की शर्तों को जान कैशबैक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। अगर क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है तो आसानी से क्रेडिट कार्ड मिलता है। क्रेडिट स्कोर 700 या इससे कम है तो क्रेडिट कार्ड कंपनी आवदेन को रिजेक्ट कर सकती है।

Credit Cards उपयोग करते समय सावधानी

क्रेडिट कार्ड लेने के बाद नियमों का पालन करना जरूरी है। हमेशा ईएमआई को समय पर भरना चाहिए। इसी के साथ क्रेडिट कार्ड की सीमा का 30 से 40 प्रतिशत उपयोग करना चाहिए। अन्यथा क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related