Meerut News: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा दानिश गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

उत्तर प्रदेशMeerut News: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा दानिश गिरफ्तार, कोर्ट ने...

Date:

Meerut News: मेरठ के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर दिल्ली की एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। छात्रा ने यह आरोप भी लगाए थे कि आरोपी दानिश ने घटना वाले दिन की फुटेज होटल से गायब करा दी है। छात्रा की शिकायत पर मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दानिश अखलाक को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल क्रोम में दुष्कर्म के बाद छात्रा का नहाने का अश्लील वीडियो बनाया

आरोप है कि पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश ने होटल क्रोम में दुष्कर्म के बाद छात्रा का नहाने का अश्लील वीडियो बना लिया था। इस बात का शक छात्रा को हुआ तो उसने बाहर आकर दानिश का मोबाइल चेक किया। जिसमें अश्लील वीडियो मिला। छात्रा ने उसको डिलीट कराया था।

दानिश के फोन में अन्य युवतियों की चैटिंग

वहीं दुष्कर्मी दानिश के फोन में अन्य युवतियों की चैटिंग मिली थी। एक पोस्ट में दानिश ने आई लव यू माई वाइफ और आई लव माई डॉटर भी लिखा। इससे छात्रा को पता चल कि दानिश अखलाक शादीशुदा है और वह उसकी जिंदगी से खेल रहा है। छात्रा ने उससे पूछा तो दानिश ने खुद को अविवाहित बताया था। पुलिस ने आज दानिश अखलाक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...