Business idea:- पोहा खिलाए पैसा कमाए और खुद को बिजनेसमैन बनाएं

बिज़नेसBusiness idea:- पोहा खिलाए पैसा कमाए और खुद को बिजनेसमैन बनाएं

Date:

Business:- आज के समय मे हर कोई अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है। लेकिन कई बार हम बेहतर बिजनेस आइडिया नही ढूंढ पाते और हमारा बिजनेस डूब जाता है। वही अगर हमारे पास बेहतरीन बिजनेस आइडिया होता है तो पैसे की कमी के चलते हम अपना खुद का बिजनेस नहीं स्टार्ट करते। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा बिजनेस आइडिया जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे और कम पैसों के साथ इसे शुरू करके आप उम्दा लाभ कमा सकेंगे। 
अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा कौन सा बिजनेस है जो सबसे कम इंवेसमेन्ट में शुरू हो सकता है। तो ऐसा बिजनेस है पोहा यूनिट का बिजेनस। असल मे पोहा को न्यूट्रिटिव फूट माना जाता है। आज के समय मे वक्त की कमी के चलते लोग नाश्ते में इसका खूब उपयोग कर रहे हैं वही अगर आप पोहे का बिजनेस शुरू करते हैं तो यह आपको अच्छा मुनाफा कमवा सकता है। क्योंकि इस समय मार्केट में पोहा की मांग बढ़ रही है और आगामी समय मे इसकी डिमांड कम होने की कोई सम्भावना नजर नहीं आती है। अब ऐसे में अगर आप भी पोहा बनाकर अपना बिजनेस स्टार्ट करती है तो इसमे आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। 

कैसे शुरू करें बिजनेस;-

अब आपके मन मे सवाल होगा की आखिर हम पोहा का व्यापार शुरू कैसे करें। इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। इस बिजनेस को आप बहुत छोटे पौमाने पर शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल 500 वर्ग फिट जगह की आवश्यकता होती है। पोहा बनाने के लिए आपको पोहा मशीन, भट्टी, पैकिंग मशीन सहित कुछ अन्‍य उपकरण लगाने के लिए जगह चाहिए होती है. साथ ही कच्‍चा माल रखने के लिए भी जगह की जरूरत होती है. पोहा बनाने के लिए चावल प्रमुख मैटेरियल होता है. चावल आसानी से हमारे देश में हर जगह मिल जाता है. इसके अलावा जो अन्‍य सामग्री की जरूरत होती है, वो भी स्‍थानीय स्‍तर पर ही मिल जाती है।

क्या होगा इंवेसमेन्ट:- 

अगर हम पोहा के बिजनेस में लगने वाले पैसे की बात करे तो आपको पोहा मेकिंग यूनिट लगवाने के लिए 2.43 लाख रुपये की आवश्यकता होती है। पोहा मशीन, सिव्स, भट्टी, पैकिंग मशीन, ड्रम आदि पर 1 लाख रुपये खर्च होगा. इस तरह आपका कुल खर्च 2 लाख रुपये होगा, जबकि वर्किंग कैपिटल के तौर पर केवल 43 हजार रुपये खर्च होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...