तकनीकी:- टेलीकॉम कम्पनियों ने अपने रिचार्ज के दाम बढाकर अपने ग्राहकों को काफी निराश किया है। लेकिन भारत की टेलीकॉम कम्पनी BSNL जो अपने ग्राहकों को उनके बजट में रिचार्ज देती है और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समय समय पर अपने प्रीपेड प्लान में फेर बदल करती रहती है। अब BSNL ने अपने प्लान में नया परिवर्तन किया है जिसने अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्लान को धराशायी कर दिया है।
BSNL ने ग्राहको के लिए 87 रुपये का प्रीपेड प्लान 14 दिन की वैधता के साथ प्रस्तुत किया है। यह प्लान यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा देता है। यानी 14 दिन में 14 जीबी डेटा। इसके साथ ही इसमे यूजर्स को 100 मैसेज प्रतिदिन व अनिलिमिटेड वाइस कॉल की सुविधा दी गई है।
BSNL का यह प्लान यूजर्स के लिए काफी किफायती है अभी तक किसी अन्य टेलीकॉम कम्पनी ने BSNL की तरह इतना सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च नहीं किया है। हालांकि बीएसनल के इस प्लान ने अन्य टेलीकॉम कम्पनियों की चिंता को बढ़ा दिया है क्योंकि ग्राहक अब सस्ते प्रीपेड की ओर भाग रहा है यह महंगाई ने लोगो के लिए राहत भरा साबित हो रहा है।

