Elon Musk के ट्वीटर पर वापसी करेंगे Donald Trump

टेक्नोलॉजीElon Musk के ट्वीटर पर वापसी करेंगे Donald Trump

Date:

Elon Musk and Donald Trump:- अमेरिका में पिछले वर्ष हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्वीटर ने डोनाल्ड ट्रम्प को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर से हटा दिया था। लेकिन अब जब ट्वीटर का सम्पूर्ण स्वामित्व एलन मस्क के पास है तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह एक बार पुनः ट्वीटर पर वापसी कर सकते हैं।

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने कहा है कि एक बार उनकी ट्वीटर को खरीदने की क्रियाविधि पूरी हो जाए उसके बाद वह ट्वीटर के नियमों में परिवर्तन करेंगे और उसको नए तरीक़े से पेश करेंगे। इसके साथ ही परमानेंट बैन की प्रक्रिया पर भी वह काम करेंगे।
उन्होंने ट्रम्प पर लगे बैन के संदर्भ में कहा ट्रम्प पर ट्वीटर द्वारा लगाए गए परमानेंट बैन का फैसला ठीक नहीं था। यह एक गलती थी। इसने एक बड़े वर्ग की आवाज दबाबे की कोशिश की है और ट्रम्प की अभिव्यक्ति की आजादी को छीना है। उन्होंने कहा ट्रम्प को परमानेंट बैंक करने का फैसला कभी सही नहीं था। अगर कोई भड़काऊ बयान देता है या हिंसा को भड़काने की कोशिश करता है तो उसके अकाउंट को सस्पेंड किया जा सकता है और उसके ट्वीट को हाइड लेकिन उसे इस तरह से परमानेंट बैन करना कतई गलत है।
मस्क के इस बयान से स्पष्ट है कि वह जल्द ही ट्वीटर की नीतियों में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। वही अब ट्रम्प के ट्वीटर पर लौटने के आसार भी दिखाई दे रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related