बाजार:- भारत मे लम्बे समय से व्यापार कर रही जर्मनी की खुदरा विक्रेता मेट्रो एजी भारत मे अपना व्यापार समेटने की योजना बना चुकी है। क्योंकि इस समय मेट्रो एजी भारतीय सहायक कंपनी मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया से अपनी साझेदारी बेचने के लिए एक उम्दा पार्टनर की तलाश कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय यह कम्पनी भारत मे अपनी पूर्ण हिस्सेदारी को बेचने की तैयारी में है। लेकिन अभी तक इसे कोई ठीक साझेदार नहीं प्राप्त हुआ है। कंपनी को ज्यो ही ठीक ठाक साझेदार मिलता है कम्पनी भारत मे अपनी साझेदारी बेचकर भारत से अपना बोरियाबिस्तर समेट लेगी।
जानकारी के लिए बता दें भारत में मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया के पास 30 से अधिक स्टोर हैं। वही इसकी हिस्सदारी को खरीदने में भारत के दिग्गज मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, राधाकिशन दमानी की एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डी-मार्ट) और टाटा समूह ने रुचि जताई है वही अगर हम विदेशी कम्पनियों की बात करें तो इसे खरीदने में अमेजन, थाईलैंड के चारोन पोकफंड (सीपी) समूह, लुलु समूह और पीई फंड समारा कैपिटल ने रुचि जताई है।

