राकेश झुनझुनवाला के पोर्टपोलियो की वैल्यू धड़ाके से नीचे गिरी

बिज़नेसराकेश झुनझुनवाला के पोर्टपोलियो की वैल्यू धड़ाके से नीचे गिरी

Date:

Business:- शेयर बाजार के दिग्गज कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का वर्ष 2022 अप्रैल महीना फाइनेंस की दृष्टि से कुछ खास नहीं रहा है। वही आज के कारोबार ने उनके पोर्टपोलियो की वैल्यू को 1500 करोड़ रुपये नीचे गिरा दिया है। जिसके बाद यह शेयर बाजर का उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ट्रेंडलाइन के डाटा की माने तो आज राकेश झुनझुनवाला के 34 शेयरों की मार्केट वैल्यू 32,260 करोड़ रुपये बची है जो मार्च के अंत मे 33,754 करोड़ रुपये थी। विशेषज्ञ का कहना है कि अप्रैल महीने में बाजार में काफी उतार चढ़ाव देंखने को मिला है इस उतार चढ़ाव ने झुनझुनवाला के।शेयर को काफी प्रभावित किया है। जिसके चलते इनकी मार्केट वैल्यू कम हुई है। 
अगर हम झुनझुनवाला के सबसे बड़े शेयर की बात करें तो Titan Company उनका सबसे बड़ा शेयर है। इस कम्पनी का शेयर बीते महीने 2 फीसदी नीचे खिसका है। वही आज इस कम्पनी का शेयर 2539 रुपये से घटकर 2484 रुपये पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दें राकेश झुनझुनवाला की 5.1 फीसदी की कम्पनी के साथ हिस्सदारी है। 
वही अगर हम टाटा मोटर्स की बात करे तो इसमे झुनझुनवाला की फीसदी हिस्सेदारी है। आज इस कम्पनी के शेयर में बढ़त देंखने को मिली है और कम्पनी का शेयर 2 फीसदी के उछाल पर बन्द हुआ है। आज इसका शेयर 434 रुपये से 446 रुपये पहुंच गया है।
इसके अलावा कैनरा बैंक में झुनझुनवाला की 1.6 फीसदी हिस्सेदारी है। आज इसका शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ 232 रुपये से 236 रुपये पर पहुंच गया। वही Federal Bank में झुनझुनवाला की 3.7 फीसदी हिस्सेदारी है। आज इसका शेयर 1 फीसदी कमजोर हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related