Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे इस दल की रीढ़ तोड़ने की फिराक में है केजरीवाल की आप

गुजरात चुनावGujarat chunavi dangal:- गुजरात मे इस दल की रीढ़ तोड़ने की फिराक...

Date:

Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। हर दल इस समय मंथन गुजरात मे जुटा हुआ है। वही हर किसी को यह लगता है कि गुजरात मे महज दो पार्टी कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होगी। लेकिन अगर हम अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी की ओर गौर करें तो यह अपने पैर हर राज्य में पसारने की रणनीति तैयार कर चुकी है। आप का सीधा प्रहार कांग्रेस पर होता है क्योंकि आज के समय मे भाजपा को कही न कही जनमत का समर्थन प्राप्त है तो कांग्रेस को जनमत ने नकार दिया है और राहुल की नीतियों को अस्वीकार किया है। लेकिन जब हम बात आम आदमी पार्टी की करते हैं तो इसने पंजाब जीत कर यह साबित कर दिया है कि अब कई राज्यों में आप की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और आप कमजोर दलों की रीढ़ पर प्रहार करके उनका वोट बैंक अपने खेमे में कर रही है। 

क्या है गुजरात विजय का आप मॉडल:-

अगर हम अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी की बात करें तो केजरीवाल इसे आम जनमानस की हितकारी पार्टी कहते हैं। इसने पंजाब में अपनी विजय का शंखनाद करके अन्य राज्यों में अपने पैर पसारने की योजना बना ली है। गुजरात विजय की की यात्रा आप ने 2 अप्रैल को पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक रोड शो निकालकर की है। इस रोड शो का उद्देश्य महज देवी की स्थापना करना नहीं बल्कि विशेष राजनीति गठजोड़ स्थपित कर जनता को आप की नीतियों से अवगत कराना और गुजरात मे आप का गुंजन करना था।

जाने किस दल की रीढ़ तोड़ने की फिराक में है आप:- 

पंजाब सहित पांच राज्यों में मिली कांग्रेस को करारी हार और चार राज्यों में मिली भाजपा को प्रचंड जीत के बाद आप को यह तो अनुभव है कि वह अगर मजबूत दल के वोट बैंक पर प्रहार करेगी तो राज्यों में उसे अपना वर्चस्व स्थापित करने में समय लग सकता है। लेकिन यदि वह कमजोर दल को लक्षित कर अपनी विजय का ताना बाना तैयार करेगी तो वह उनको चोटिल करते हुए उनका वोट बैंक अपने खेमे में कर लेगी। 
वही कांग्रेस को पंजाब में मात का स्वाद चखाने के बाद आप के रणनीतिकारों को यह बखूबी समझ आ गया है कि वह कांग्रेस पर क्या प्रहार करे कि कांग्रेस बिलख उठे। वही कांग्रेस की अंदरूनी कलह कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी है जिसका प्रभाव गुजरात मे भी दिख रहा है। हार्दिक पटेल के सुर बदले हुए हैं वही आप गुजरात मे अपना वर्चस्व स्थापित करने की योजना बना रही है। अब ऐसे में स्पष्ट है की आप का पूरा फोकस कांग्रेस के वोट बैंक को तोड़कर जनता के बीच अपनी धमक कायम कर सत्ता धारी दल को चकमा देकर सत्ता हासिल करना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...