Accident News: महाराष्ट्र में एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, 25 लोगों की जलकर मौत

नेशनलAccident News: महाराष्ट्र में एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, 25 लोगों...

Date:

Accident News: महाराष्ट्र में आज तड़के भीषण हादसा हो गया। बुलढाणा मेंं यवतमाल से पुणे जा रही बस आग की चपेट में आ गई। जानकारी के मुताबिक, बस समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के पास पहुंची। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इसके बाद बस में भीषण आग लग गई। बुलढाणा पुलिस डिप्टी एसपी के मुताबिक, बस में 33 यात्री थे। जिनमें 25 यात्री की मौत हो गई।

बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि घटना रात करीब दो बजे की है। बस से 25 यात्रियों के जले हुए शव निकाले गए हैं। बस में 32 यात्री सवार थे। छह से आठ लोग झुलसे हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल बुलढाणा में भर्ती कराया है। बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने जानकारी दी कि बस में 33 यात्री सवार थे। 25 यात्री की मौत हो गई, 8 लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। Bus Driver बच गया। Bus Driver ने कहा, टायर फटने के बाद बस पलटी, जिसके बाद आग लग गई।

डिवाइडर से टकराकर पलट गई

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्यक्षदर्क्षियों ने बताया कि बस नागपुर से औरंगाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर एक लोहे के खंभे से टकराई। जिसके बाद ड्राइवर ने बस से संतुलन खो दिया। इसके बाद बस रोड के बीच बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि बस पलटी, जिससे बस का दरवाजा टूटकर नीचे आ गया। इससे उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल सके। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। डीजल फैलने से बस में आग लग गई। चंद सैंकेड में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related