Bumrah की वापसी में अभी देर, सर्जरी की सलाह

फीचर्डBumrah की वापसी में अभी देर, सर्जरी की सलाह

Date:

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के लिए एक बुरी खबर आई है. पता चला है कि BCCI की मेडिकल टीम ने उनकी पीठ की सर्जरी करने की सलाह दी है, जिसका सीधा मतलब यह हुआ कि अब लम्बे समय तक उनका क्रिकेट से दूर होना पक्का हो गया. इसका मतलब यह है कि टीम इंडिया के साथ साथ मुंबई इंडियंस के लिए भी यह एक बड़ा झटका है. क्योंकि सर्जरी का सीधा मतलब है कि बुमराह पूरी तरह से आईपीएल से बाहर हो चुके हैं वहीँ टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब यह है कि जून में होने वाले ICC टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उनके खेलने की उम्मीद कम ही है, ऐसा मानकर चला जा रहा है टीम इंडिया फाइनल में खेलेगी

पीठ की नयी चोट उभरी

जो खबर मीडिया में सामने आयी है कि NCA में बुमराह की निगरानी कर रहे मेडिकल स्टाफ़ ने उनकी पीठ के निचले में उभरती नयी चोटों को देखते हुए अब उन्हें सर्जरी का सुझाव दिया है। अब इसपर फैसला बोर्ड को करना है कि बुमराह की सर्जरी कब और कहाँ होनी है. बता दें कि बुमराह की पीठ की चोट पिछले साल अगस्त में उभरी थी। उसके बाद से बुमराह ने कई बार टीम में वापसी को कोशिश की और हर बार उनकी चोट फिर उभरकर सामने आयी. उनका नाम टी 20 विश्व कप की टीम में भी था, वो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया भी गए और वहां पर दो अनाधिकारिक मैच भी खेले, बाद उन्हें टीम से ड्राप किया गया.

आईपीएल से पूरी तरह हुए दूर

बुमराह को वापस भारत भेज दिया गया, NCA में जांच के दौरान पता चला कि उनकी चोट और गंभीर हो गयी है जो लगातार गंभीर होती जा रही है, कुछ दिनों पहले उन्होंने NCA में गेंदबाज़ी शुरू की थी लेकिन उनकी चोट ने उनको परेशान करना शुरू दिया, स्कैन से पता चला कि एक नयी चोट उभरकर सामने आयी है. दरअसल यह सब वापसी के लिए की जा रही जल्दबाज़ी की वजह से हो रहा है.लेकिन लगता है कि अब सर्जरी ही बुमराह को चोट से निकालने का एकमात्र विकल्प है, यही वजह है कि मेडिकल टीम ने ऐसी सलाह दी है. यहाँ यह बताना भी ज़रूरी है ODI विश्व कप इस साल अक्तबूर-नवंबर में होने वाला है और भारत उसका मेज़बान है इसलिए बुमराह को लेकर जल्दबाज़ी ठीक नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...