मुंबई टेस्ट से बाहर हुए बुमराह

फीचर्डमुंबई टेस्ट से बाहर हुए बुमराह

Date:

भारतीय टीम के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ मुंबई में खेले जाने वाले टेस्ट श्रंखला के अंतिम मैच में नज़र नहीं आएंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है, हालाँकि मुंबई टेस्ट भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके सामने न्यूज़ीलैण्ड के हाथों सूपड़ा साफ़ होने का खतरा मंडरा रहा है. कीवी टीम शृंखला में 2-0 से आगे है. बुमराह की गैरमौजूदगी का मतलब यही माना जायेगा कि मुंबई के वानखेड़े मैदान की पिच भी पहले दो टेस्ट मैचों जैसी होगी यानि कि स्पिनर्स एकबार फिर मैच में हावी होंगे।

इस बात को बल इसलिए भी मिल रहा है क्यों टीम के बल्लेबाज़ों को पिछले दो दिनों से जो लोकल 35 गेंदबाज़ प्रैक्टिस करवा रहे हैं उनमें अधिकांश स्पिनर्स हैं. मतलब भारतीय बल्लेबाज़ एजाज़ पटेल और सेंटनेर का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं वहीँ कीवी टीम की तरफ से ईश सोढ़ी को अभी मौका नहीं मिला है. दूसरी तरफ ग्लेन फिलिप्स पार्ट टाइम के तौर पर तीसरे स्पिनर की भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक बुमराह को हेड कोच और कप्तान की सलाह पर आराम दिया गया है ताकि वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले खुद को तरोताज़ा कर सकें, बुमराह अहमदाबाद लौट गए हैं जहाँ वो रहते हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम 10 नंवबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकती है. पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा। अब सवाल उठता है कि बुमराह की जगह टीम में कोई स्पिनर लेगा या फिर मोहम्मद सिराज की वापसी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related