दोपहर 1 बजे तक यूपी में बम्पर पोलिंग, 40% से अधिक मतदान

उत्तर प्रदेशदोपहर 1 बजे तक यूपी में बम्पर पोलिंग, 40% से अधिक मतदान

Date:

देश में आज लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान चल रहा है। 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। आज उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. जिन सीटों पर आज मतदान हो रहा है उसमें अकबरपुर, बहराइच, धरोहर, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, कानपूर, खीरी, मिश्रिख, शाहजहांपुर, सीतापुर और उन्नाव की सीटें शामिल हैं। इस चरण की सभी 13 सीटों पिछले चुनाव में भाजपा का कब्ज़ा रहा था. दोपहर 1 बजे तक उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है.

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान के मामले में धरोहरा, फर्रुखाबाद, कन्नौज ,खीरी,और सीतापुर में ज़बरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, इन सभी लोकसभा सीटों पर 40 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुआ है. खीरी में सबसे ज़्यादा 43.31 प्रतिशत पोलिंग हुई है. धरोहरा में 43.25 प्रतिशत पोलिंग हुई है. कन्नौज में 43.14, सीतापुर में 42.65, बहराइच में 40.68 और फर्रुखाबाद में 40.39 प्रतिशत पोलिंग हो चुकी है.

सबसे कम मतदान 33.84 प्रतिशत कानपूर में हुआ है, इसके अलावा अकबरपुर में 38.20 प्रतिशत, इटावा में 37.68 प्रतिशत, हरदोई में 39.45 प्रतिशत, मिश्रिख में 38.94 प्रतिशत, शाहजहांपुर में 36.34 प्रतिशत और उन्नाव में 38.69 प्रतिशत मतदान हुआ है.

आज के चरण में 1717 उम्मीदवार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान जारी है। आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...