Site icon Buziness Bytes Hindi

Bullying in Meerut: दबंगों की दिहाड़ी मज़दूर के परिवार से दबंगई, गर्भवती महिला को पीटा

meerut

यूपी के मेरठ में एक दिहाड़ी मजदूर के क़र्ज़ न चूका पाने पर दबंगों ने उनके मासूम बच्चों के सामने मज़दूर और उसकी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसमें महिला को काफी चोटें आयी हैं. इस घटना की लोगों ने वीडियो बना ली जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.घटना के बाद लोगों में काफी नाराज़गी बताई जा रही है क्योंकि कर्ज़ा वसूली करने वाले दबंगों ने दिहाड़ी मज़दूर के मासूम बच्चों को भी मारा पीटा था.

2017 में लिया था क़र्ज़

पुलिस के मुताबिक शहर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भागवतपुरा मोहल्ले में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर के घर में घुसकर कुछ दबंगों अपने क़र्ज़ की वसूली को लेकर उसके और उसकी पत्नी व् बच्चों को बुरी तरह मारा पीटा, दबंगों ने यह भी नहीं देखा कि मज़दूर की पत्नी गर्भवती है. जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार जो ब्याज पर पैसा दिया करता है उससे इस दिहाड़ी मज़दूर ने 2017 में कर्ज़ा लिया था जिसे चुकाने में वो अबतक असमर्थ रहा. अशोक अक्सर क़र्ज़ वसूली को लेकर उसके घर जाकर धमकी दिया करता था. दिहाड़ी मज़दूर ऋषि सिंह ने कुछ कर्ज़ा उतारा भी था लेकिन वो पूरा क़र्ज़ नहीं उतार पाया जिससे अशोक कुमार बुरी तरह नाराज़ हो गया और अपने साथ दूसरे साथियों को लेकर मज़दूर ऋषि सिंह के घर जाकर मारपीट की.

वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस

पुलिस के मुताबिक कर्ज वसूली को लेकर अशोक कुमार ने अपने तीन साथियों के साथ ऋषि सिंह के घर में घुसकर उसकी पत्नी पूनम और मासूम बच्चों के साथ मारपीट की जिससे गर्भवती पूनम को काफी चोटें आयी, पुलिस के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है. इस दौरान पास पड़ोस के लोगों ने घटना की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस एक्शन में आयी और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Exit mobile version