किसी के भी जीवन में एक नेक साथी पाना जीवन में आधी खुशियाँ पा जाने के समान है। यदि वर्तमान की बात करे तो अधिकतर रिश्तो में दूरी बनी हुई है और इसके अनेक कारण है। रिश्ते निभाना चाहे वो दूर का हो या पास का आसान नहीं होता और जब बात Long Distance Relationship की आती है, आप लोगो के मुँह से यही सुनते हुए पाएंगे की ऐसे रिश्ते ज्यादा दिन तक चलते नहीं है।
किसी भी रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल होना आवश्यक है और Long Distance Relationship में तो यह देखा गया है की सालो-साल तक लोगो की मुलाकात नहीं होती और लम्बी दूरी के कारण रिश्तो में खटास आ जाता है।
ऐसे में यह आवश्यक है की आप अपने रिश्ते में ताज़गी बनाये रखे। तो चलिए जानते है की किन तरीको से मजबूत हो सकता है आपका Long Distance Relationship
Read also: हाइपो-थायरायडिज़्म है ? तो इन चीजों का न करे सेवन
आपसी संपर्क को बढ़ाये
Long Distance Relationship में दूरियों को मिटाने का सबसे अच्छा तरीका अपने पार्टनर के साथ खुल के बात करना है। यह कहा जाता है की रिश्तो की बुनियाद एक मजबूत बातचीत से ही शुरू होती है और long distance relationship में जहां पहले से ही काफी दूरियाँ होती है वहां तो गहरी बातचीत का होना आवश्यक है। अपने पार्टनर के साथ रोज़ाना बातचीत करे और यह सुनिचित करे की आपकी बाते आपके पार्टनर को बोर न करे।
यादगार चीज़ो को शेयर करते रहे
यदि आपके पार्टनर दूर हैं, वहां जाना असंभव है, तो चिंता न करें। आपके पास अभी भी एक और विकल्प है और इसमें आपको कुछ खर्च करना पड़ सकता है लेकिन यह निश्चित रूप से किफायती तरीका है जो आपके Long Distance Relationship को मजबूत बनाता है। अपने पार्टनर को विशेष पैकेज भेजें, और इसमें कुछ मीठा और यादगार होना चाहिए, जैसे हाथो से बनायीं हुई कोई चीज़, आपकी पुरानी तस्वीरों का कोलाज, इत्यादि। कुछ ऐसा भेजना महत्वपूर्ण है जिसे वे वास्तव में अपने हाथों से पकड़ सकें और अपनी इंद्रियों से महसूस कर सकें।
Read also: Men Skin Care Tips: स्किन को बनाये हरदम हेल्दी और दिखे हैंडसम, फॉलो करे इन टिप्स को
पर्सनल स्पेस के साथ बनाये रखे एक दूसरे का सम्मान
किसी भी रिश्ते में सम्मान का होना आवश्यक है और इसके साथ-साथ हर रिश्ते में थोड़ी सी प्राइवेसी देना भी जरुरी है। इसलिए Long Distance Relationship में भी अपने पार्टनर को आज़ादी दे ताकि वो खुल के आपसे कुछ भी कह सके। इस तरीके के द्वारा आपका पार्टनर आपसे खुल कर बात कर पयेगा और आपसी समझ भी बढ़ेगी।

