बजट 2024: पांच साल में 4.1 करोड़ युवाओं को मिलेगा फायदा

नेशनलबजट 2024: पांच साल में 4.1 करोड़ युवाओं को मिलेगा फायदा

Date:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने बजट भाषण में कहा कि पूरे साल और उसके बाद की अवधि को ध्यान में रखते हुए इस बजट में हम खास तौर पर रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री की 5 योजनाओं और पहलों के पैकेज की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जिससे 5 साल की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं को फायदा होगा। इसके लिए केंद्रीय परिव्यय 2 लाख करोड़ रुपये है।

केंद्रीय बजट 2024-25 में हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट के लिए हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ई-वाउचर दिए जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार सातवीं बार आम बजट पेश कर रही हैं।

बता दें कि इस बार भी वह चालू वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेपरलेस फॉर्मेट में पेश कर रही हैं। बजट पेश करने से पहले उन्होंने अपने दफ्तर के बाहर अधिकारियों की टीम के साथ पारंपरिक ‘ब्रीफकेस’ के साथ फोटो खिंचवाई। ब्रीफकेस के बजाय टैबलेट को लाल रंग के कवर के अंदर रखा गया था, जिस पर सुनहरे रंग का राष्ट्रीय प्रतीक बना हुआ था। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद वह सीधे संसद पहुंचीं। यहां उन्होंने बजट पेश किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related