J&K News: पुंछ LOC में दो आतंकवादियों को BSF ने किए ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

नेशनलJ&K News: पुंछ LOC में दो आतंकवादियों को BSF ने किए ढेर,...

Date:

J&K News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को बीएसएफ ने मार गिराया है। आतंकियों से यह मुठभेड़ बीएसएफ और भारतीय सेना के साथ पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हुई। जहां पर दो आतंकवादी घुसपैठ की नाकाम कोशिश करते हुए को मार गिराए गए हैं।

सुरक्षा बलों ने एक एके 47, दो मैगजीन, 30 राउंड गोली, हथगोले और पाकिस्तान कंपनी की दवा सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर पर एलओसी से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सतर्क सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठिये आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए घुसपैठिये आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। एलओसी से घुसपैठ की कई बार नाकाम कोशिशें हो चुकी हैं। खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिले इनपुट से पता चला कि एलओसी नियंत्रण रेखा के पार से कुछ घुसपैठिया बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के इंतजार में हैं। Input के आधार पर monitoring grid को Alert पर रखा गया।

ग्रिड के अलर्ट जवानों ने बालाकोट सेक्टर के हमीरपुर में खराब मौसम, घने कोहरे, घने पत्ते और ऊबड़-खाबड़ जमीन का लाभ उठाकर एलओसी पार करने की कोशिश करते दो घुसपैठिये आतंकवादियों को देखा। दोनों घुसपैठिये आतंकवादी जैसे ही सीमा के पास पहुंचे उनको जवानों ने ललकारा। जवानों के ललकारने के बाद भी दोनों नहीं रूके और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने फायरिंग शुरू की तो दोनों भागने लगे। हालांकि गोलीबारी में एक नियंत्रण रेखा के पास गिर गया। जबकि दूसरा आतंकी कुछ दूरी पर गिरा।

भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद

मौसम साफ होने पर दोपहर में तलाशी अभियान चलाया। घुसपैठ के प्रयास करने वाले दोनों घायल हो गए। लेकिन वो एलओसी पार करने में सफल रहे। लेकिन दोनों की लाश एलओसी के पार पड़ी देखी गई है। सेना के जवानों को मौके से एके 47 राइफल, मैगजीन, 30 राउंड, ग्रेनेड और पाकिस्तान मूल की दवाएं मिली हैं। एलओसी की ओर जाने वाले रास्ते पर कई जगह खून के निशान मिले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...