पंजाब में सीमा पर पांच घुसपैठियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

फीचर्डपंजाब में सीमा पर पांच घुसपैठियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

Date:


पंजाब में सीमा पर पांच घुसपैठियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार देर रात पंजाब में भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे पांच घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा इन्हें चेतावनी दी गई लेकिन ये लोग नहीं रुके। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इन्हें रोकने की कोशिश की जिसमें ये ढेर हो गए।

तरनतारन का है मामला
एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएफ ने शनिवार तड़के पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पांच घुसपैठियों को मार गिराया। अधिकारी ने कहा कि “103वीं बटालियन के सतर्क सैनिकों ने पंजाब के तरनतारन जिले में घुसपैठियों के संदिग्ध आंदोलन को आईबी का उल्लंघन करते हुए देखा।”

सैनिकों पर घुसपैठियों ने की गोलीबारी
बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि जब घुसपैठियों को रुकने के लिए कहा गया, तो उन्होंने बीएसएफ सैनिकों पर गोलीबारी की। इसके बाद, जवानों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच घुसपैठियों को गोली मार दी।

तलाशी अभियान शुरू
बीएसएफ के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि घटना सुबह 4:45 बजे के आसपास हुई। इसके बाद पूरे इलाके को सील करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...