घर पर बनाएं बेसन के परांठे, बनाने का तरीका है बेहद आसान

रसोई Bytesघर पर बनाएं बेसन के परांठे, बनाने का तरीका है बेहद आसान

Date:


घर पर बनाएं बेसन के परांठे, बनाने का तरीका है बेहद आसान

करारे बेसन से बने परांठे ना केवल सेहत के लिहाज से फायदेमंद है बल्कि स्वाद के मामले में भी जबरदस्त है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।

घर पर बनाएं बेसन के परांठे, बनाने का तरीका है बेहद आसान
Image Source: Google

बेसन के पराठे बनाने के लिए सामग्री

एक कप गेंहू का आटा, आधा कप बेसन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच मेथी के पत्ते, आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच जीरा, हींग, गरम मसाला पाउडर, रिफाइंड तेल जरूरत के अनुसार।

बेसन का पराठा बनाने की विधि

सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, हींग, कसूरी मेथी, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी सारी सामग्रियों को मिलाकर एक साथ ले लें। नमक स्वादानुसार और एक चम्मच तेल डालकर इसे मिक्स कर किनारे पर रख दें। 

 अब गेंहू के आटे को साधारण रोटी के आटे जैसा गूंथकर तैयार कर लें। गुंथे हुए आटे की लोई बनाकर बेल कर थोड़ा बड़ा कर दें। अब इस रोटी के ऊपर तैयार बेसन का मिश्रण भरें। चारों तरफ से अच्छे से बंदकर बेल लें। 

अब इस तैयार भरावन वाले पराठे को गर्म तवे पर सुनहरा होने तक सेंके। साथ ही इसे कुरकुरा करते समय ध्यान रखें कि कहीं ये जल ना जाए। बस अब इन तैयार स्वादिष्ट बेसन के परांठों को रायता या चटनी के साथ सर्व करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...