सना खान का टूटा दिल

बॉलीवुडसना खान का टूटा दिल

Date:


सना खान का टूटा दिल

शादी से पहले सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली है। सना खान अपने पति के साथ हर खूबसूरत पल को इंस्टाग्राम स्टोरी में जरूर शेयर करती हैं और बताती हैं कैसे उनके पति उनका बेहद ख्याल रखते हैं। उनका सम्मान करते हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो शादी के 2 महीने बाद सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा कुछ लिखा जो ये बता रहा है कि वह किसी दर्द से गुजर रही हैं।

सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि इस वक्त उनका दिल बुरी तरह से टूट चुका है। सना ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि कुछ लोग उन्हें लेकर ऐसे निगेटिव वीडियोज बना रहे हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

सना ने अपने पोस्ट में लिखा है कि कुछ लोग लंबे समय से मुझे लेकर निगेटिव वीडियोज बना रहे हैं। इन सब चीजों को देखकर मैंने बहुत सब्र से काम लिया है।

सना ने आगे लिखा है कि हाल ही में किसी ने मेरे अतीत से जुड़ा एक वीडियो बनाया और उसमें कई सारी बकवास बातें कहीं। क्या आपको नहीं पता ये पाप है कि इंसान को उस बारे में फिर एहसास कराना जिसपर वो पहले तौबा मांग चुका है। मेरा दिल इस वक्त बहुत टूट चुका है।

इस पोस्ट के साथ कैप्शन शेयर करते हुए सना खान ने लिखा कि मैं उस शख्स का नाम नहीं लेना चाहती क्योंकि मैं उसके साथ वो नहीं करना चाहती जो उसने मेरे साथ किया है।

वह आगे लिखती हैं कि लेकिन ये बहुत खराब है। अगर किसी का समर्थन नहीं कर सकते तो शांत रहें। इस तरह की कठोर कमेंट कर के किसी को भी डिप्रेशन में मत भेजो।

जिससे व्यक्ति अपने अतीत के बारे में फिर से दोषी महसूस करे। कुछ लोग जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं, पर कुछ मेरे जैसे होते हैं। जो सोचते हैं कि काश मैं उस वक्त में वापस जा पाती और चीजों को बदल पाते। कृपया अच्छे इंसान बनें और मेरे साथ लोगों को बदलने दें।

आपको बता दें किसना ने गुजरात के मुफ्ती अनस सैयद से 20 नवंबर 2020 को शादी कर ली। सना खान अपने पति के साथ कई इंस्टग्राम स्टोरी शेयर करती रहती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related