लाख मेहनत के बाद भी घर में वो बरकत नहीं आती जिसकी उम्मीद सभी करते हैं। अगर घर में बरकत लाना चाहते हैं तो कुछ सरल उपाय से लक्ष्मी की कृपा आप पर और परिवार पर हो सकती है। बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कई लोगों का धंधा बढ़ नहीं पाता। ऐसे में काम-धंधे में बरकत का ध्यान रखते हुए कुछ सरल उपाय आपकी समस्या को हल भी कर सकते हैं। ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने और पूजा स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होगी। दुकान में बिक्री कम होती है तो कनेर का फूल घिसकर उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो आमदनी बढ़ेगी।
प्रतिदिन भोजन से पूर्व गय के लिए गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। ईमानदारी से सभी से व्यवहार करें। ईमानदारी से उपार्जित धन स्थायी रहता है। घर के दरवाजे में या खिड़कियों में टूटे कांच बीमारी के द्योतक हैं। उनको तुरंत बदल दें या हटा दें। घर में टूटे कांच का सामान हो तो उसे भी निकाल दें। बंद पड़ी घड़ियाँ होगीं तो उन को सुधार के ठीक करा लें या बिगड़ गयी हैं तो घर से बाहर फ़ेंक दें। पुराने कपड़े जो आप नहीं पहनते उनको गरीबों में बाँट दीजिए। अथवा योग्य स्थान पर विसर्जन कर दें। पुरानी चाबियाँ और पुराने ताले जो काम में नहीं आते उनको घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसे चीजे नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं।

