बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर जंतर मंतर पर महिला पहलवानो के साथ आंदोलन चलाने वाली ओलम्पिक पहलवान विनेश फोगाट का विधायक बनना पसंद नहीं आया तभी तो उन्होंने हरियाणा विधानसभा के चुनाव में जुलाना सीट से चुनावी दंगल जीतने वाली कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार विनेश फोगाट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो खुद तो जीत गयी लेकिन कांग्रेस पार्टी का बंटाधार कर गयी.
आपको बता दें कि हरियाणा के चुनावी अखाड़े में विनेश फोगाट ने भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी को 6,015 वोटों से हराया है। विनेश की जीत के बाद भाजपा के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान आया है। उन्होंने विनेश का नाम लिए बगैर कहा कि हरियाणा के नतीजे बता रहे हैं कि जो पहलवान जीते हैं, वे नायक नहीं बल्कि खलनायक हैं। विनेश फोगाट की जीत के सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि वह जीत गईं लेकिन कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो गई। बृजभूषण ने कहा कि वह कुश्ती में भी धोखा देकर जीतती थीं, अब यहां भी जीत गई हैं।
अपनी जीत पर विनेश ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी का भरोसा कायम रखूंगी. रुझानों में पार्टी के पिछड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इंतजार कीजिए. पूरा परिणाम आने दीजिए. मैं पहले भी पिछड़ रही थी. राजनीति में सक्रिय होने के सवाल पर विनेश फोगाट ने कहा कि अब मैं राजनीति में आ गई हूं, तो मुझे सक्रिय रहना ही है. लोगों ने मुझे प्यार दिया है, तो मुझे उनके लिए काम करना है. मैं मैदान में उतरकर लोगों के लिए काम करूंगी. खेलों के लिए भी जितना हो सकेगा, करूंगी.

