पहाड़ी इलाकों मे चट्टाने गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने की घटना घटित हुई है। इस हादसे में HRTC की एक बस भी चपेट में आ गई है। बताया यह भी जा रहा है कि चट्टानें गिरने की वजह से HRTC की बस मलबे में दब गई है। सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है।
सूचना के मुताबिक किन्नौर जिले मे मूरंग हरिद्वार रूट की यह बस है। अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चट्टानें गिरने की वजह से कई वाहन मलबे में दबे हैं। HRTC बस और जो भी अन्य वाहन फसे हुए हैं उनमे कितने लोग सवार थे, अभी इस बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
हिमाचल प्रदेश में खुलेगा अनोखा Dairy Farm, इंसानों की जगह Robots करेंगे काम
अभी कुछ ही दिन पहले 25 जुलाई 2021 को किन्नौर जिले के बटसेरी में सांगला-छितकुल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से चट्टानों की चपेट में एक वाहन आ गया था। हादसे में नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी। हादसा इतना बड़ा और भयानक था कि वाहन को चट्टानों ने हवा में उड़ा दिया था।
काबुल को उत्तर से जोड़ने वाले अफगान शहर पर तालिबान का कब्जा
मरने वालो में मां, बेटा-बेटी समेत 4 राजस्थान के, दो छत्तीसगढ़ के, एक महाराष्ट्र और एक दिल्ली का पर्यटक था। सभी पर्यटक दिल्ली से किन्नौर घूमने के मकसद से आए थे। पहाड़ी से इतना बड़ा पत्थर गिरा था की बटसेरी स्थित बास्पा नदी पर बना 120 M लंबा लोहे का पुल भी पलक झपकते ही टूट गया था।

