Vaishno Devi के लिए आनलाइन चॉपर बुक कराना डाक्टर को पड़ा महंगा,गवा दिए नौ लाख

उत्तराखंडVaishno Devi के लिए आनलाइन चॉपर बुक कराना डाक्टर को पड़ा महंगा,गवा दिए...

Date:

देहरादून। वैष्णो देवी जाने के लिए एक डाक्टर को आनलाइन चॉपर बुक करना काफी महंगा पड़ गया। डाक्टर ने इस चक्कर में नौ लाख रुपये गंवा दिए। लेकिन न तो वैष्णो देवी की यात्रा कर पाया और न ही उसका पैसा वापस मिला। डाक्टर ने इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो साइबर सेल और एसटीएफ चॉपर बुक के नाम पर ठगी करने वाले गिराहे दो आरोपी गिरफ्तार किए। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी बिहार से हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी चॉपर की बुकिंग के नाम पर काफी लोगों को ठग चुके हैं। गिरोह फर्जी बुकिंग साइट बनाकर लोगों को ठगने का काम करते थे। 

Read also: इमरान की बढ़ी मुश्किलें; जिसने बिठाया तख्त पर, अब वो भी हुये खफा

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डा0 निपुण शारदा निवासी डालनवाला ने धोखाधड़ी को लेकर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने अभिषेक, आर्यन, भवानी और रवि कुमार कतरीसराय नालंदा बिहार से गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि ये लोग फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को ठगने का काम करते थे। इसकी और जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगों से 12 मोबाइल, 18 डेबिट कार्ड के अलावा 14 सिम बरामद हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related