मुंबई। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भले फिल्मी दुनिया में नहीं हैं। लेकिन वह सुर्खियों में खूब रहती हैं। गौरी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। उनके पोस्ट खूब वायरल होते हैं। गौरी का एक पोस्ट इन दिनों प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा में है। इसकी वजह है शाहरुख खान का कमेंट। हाल ही में गौरी खान ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो पोस्ट किया। इस पर शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट किया।
गौरी की पोस्ट हुई वायरल
बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान अपने अभिनय और फिल्मों को लेकर जितना चर्चा में रहते हैं। उतने ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इतनी व्यस्तता के बावजूद शाहरुख परिवार को भरपूर समय देते हैं और हमेशा क्वालिटी समय बिताते नजर आते हैं। तभी तो जब पत्नी गौरी के सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने फैमिली फोटो देखी तो कमेंट करने से भी खुद को नहीं रोक पाए।
शाहरुख के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा
गौरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें शाहरुख खान-गौरी और तीनों बच्चे-आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम नजर आ रहे हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में सभी हमेशा की तरह शानदार लग रहे हैं। इस पर शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यार तुमने कितने सुंदर बच्चे पैदा किए हैं गौरी!’
लोग भी कर रहे हैं कमेंटस
शाहरुख खान के अलावा तमाम अन्य लोग भी कमेंट कर रहे हैं। गौरी खान ने लिखा, नजर उतारो। करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, महीप कपूर और मनीष मल्होत्रा सहित कई सेलेब्स ने हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। शाहरुख खान के फैंस इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, परफेक्शन एक फ्रेम में। एक अन्य यूजर ने लिखा परफेक्ट फैमिली फोटो।

