Image Credit/Gauri Khan's Instagram)
जिसमें उन्होंने तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड लखनऊ में एक फ्लैट खरीदा था।
शाह ने आरोप लगाया है कि जिस कंपनी की गौरी खान ब्रांड एंबेसडर हैं, वह कंपनी 86 लाख रुपए लेने के बाद भी फ्लैट का कब्जा नहीं दे रही है।
इस मामले में गौरी खान और कंपनी को आरोपी बनाया है।
दर्ज एफआईआर के बाद गौरी खान के यूपी पुलिस के चंगुल में फंसने की चर्चा तेज हो गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के तुलसियानी गोल्फ व्यू स्थित फ्लैट की कीमत दी थी।
अब इस फ्लैट को किसी और को दे दिया गया है।
इस मामले में जसवंत शाह ने गौरी के अलावा तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, निदेशक महेश तुलसियानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित का कहना है कि उसने ब्रांड एंबेसडर गौरी खान से प्रभावित होकर फ्लैट खरीदा था।