‘बिग बॉस 14’ के लिए सलमान लेंगे 16 करोड़ की फीस

बॉलीवुड‘बिग बॉस 14’ के लिए सलमान लेंगे 16 करोड़ की फीस

Date:


‘बिग बॉस 14’ के लिए सलमान लेंगे 16 करोड़ की फीस

नई दिल्ली: बिग बॉस का 13वां सीजन अपने सभी सीजन में से सबसे धमाकेदार शो रहा था. न केवल दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया, बल्कि कई टीवी और बॉलीवुड कलाकार भी बिग बॉस 13 के दीवाने हो गए थे. बिग बॉस 13 की सफलता के बाद अब ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. ‘बिग बॉस 14’ को एक बार फिर सलमान खान ही होस्ट करेंगे. खबरों की मानें तो ‘बिग बॉस 14’ अक्टूबर से ऑन एयर किया जा सकता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि सलमान खान ने इस सीजन के लिए अपनी फीस को बढ़ा दिया है.

सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वो ‘बिग बॉस 14’ के हर एपिसोड के लिए 16 करोड़ की फीस लेने वाले हैं. उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ के लिए करीब 12 से 14 करोड़ रुपए की फीस ली थी. वैसे भी सलमान खान हर सीजन के साथ अपनी फीस में बढ़ोतरी करते हैं.

कहा जा रहा है कि इस सीजन में एक बार फिर से कॉमनर्स की वापसी होगी. क्योंकि पिछले सीजन में सिर्फ सितारों को ही एंट्री मिली थी. ‘बिग बॉस 14’ के लिए जैस्मीन भसीन, अलीशा पंवार, आरुषि दत्ता, आकांक्षा पुरी, आंचल खुराना, साहिल खान और आमिर सिद्धिकी जैसे सितारों को अप्रोच किया जा चुका है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...