कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

बॉलीवुडकंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

Date:


कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

एक्ट्रेस कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव रिजल्ट के बाद ममता बनर्जी पर की गई ट‍िप्पणी के बाद कंगना पर ये एक्शन लिया गया है.

कंगना लगातार ममता बनर्जी और उनकी सरकार के खिलाफ ट्वीट कर रही थीं. उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग भी की थी. कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है.

बता दें कि इससे पहले भी कई बार कंगना के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने को लेकर मांग की जा चुकी है. एक बार इस पर कंगना ने रिएक्ट करते हुए लिखा था- ‘हा हा हा मैं लगातार अखंड भारत के लिए खड़ी रही हूं, हर दिन टुकड़े-टुकड़े गैंग से लड़ रही हूं और मुझ पर ही देश को विभाजित करने का आरोप लग रहा है. वाह क्या बात है. वैसे भी ट्विटर मेरे लिए एक अकेला प्लेटफॉर्म नहीं है, एक चुटकी बजाते ही हजारों कैमरे मेरा बयान लेने के सामने आ जाएंगे.’

इसके अलावा कंगना ऑक्सीजन की भरपाई को लेकर भी लगातार ट्वीट्स कर रही थीं. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा- हर कोई ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट बनाने में लगा है, कई टन ऑक्सीजन सिलिंडर्स ला रहे हैं, कोई बताए कि हम पर्यावरण से ये जो ऑक्सीजन जबरदस्ती ले रहे हैं उसकी भरपाई के लिए क्या कर रहे हैं? लगता है हमने अपनी गलतियों से और आपदा से कुछ नहीं सीखा#PlantTrees’.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...