राखी सावंत की ज़िन्दगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं जावेद अख्तर

बॉलीवुडराखी सावंत की ज़िन्दगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं जावेद अख्तर

Date:


राखी सावंत की ज़िन्दगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं जावेद अख्तर

बिग बॉस 14 फेम और एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में राखी ने एक और बड़ा दावा किया है, जिसमें वह कहती है कि बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इस बार की पुष्ठी खुद जावेद अख्तर ने भी की है और उनकी लाइफ पर फिल्म बनाने को कहा है।

राखी के इस दावे को सही साबित करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि, “वह सही कह रही है। करीब चार-पांच साल पहले हम दोनों एक फ्लाइट में थे। जहाँ राखी ने अपने बचपन के बारे में बताया था, जिसके बाद मैंने उनसे कहा कि किसी दिन मैं तुम्हारी जिंदगी पर आधारित स्क्रिप्ट लिखूंगा।” राखी सावंत इसे जानने के बाद से बहुत ज़्यादा खुश है।

वहीं अगर जावेद अख्तर इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखते हैं, तो निश्चित तौर पर फरहान अख्तर इस फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं। एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते समय राखी सावंत ने बताया कि, “मुझे जावेद अख्तर जी ने कोरोना वायरस महामारी से पहले कॉल किया था। उन्होंने कहा था कि वह मेरे बायोपिक लिखना चाहते हैं और मुझसे मिलना चाहते हैं, लेकिन में उनसे मिल नहीं पाई।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...