अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित

बॉलीवुडअभिनेता रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित

Date:


अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर को कोरोना हो गया है, इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मां नीतू कपूर ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है।

नीतू कपूर ने मीडिया में चल रही खबर की पुष्टि करते हुए कहा ‘आप सभी की चिंताओं, प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरे बेटे रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वो अपना ख्याल रखते हुए दवाइयां ले रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार है।‘ इस पोस्ट के साथ नीतू कपूर ने रणबीर की एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

बता दें, रणबीर कपूर से पहले हाल ही में नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को कोरोना का संक्रमण हुआ था। इसके बाद जब इस बात की खबर रणबीर को लगी तो उन्होंने स्पेशल एम्बुलेंस से अपनी मां को मुंबई लाया था और अपना घर होम क्वारंटीन किया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...