Boat Airdopes 621 ईयरफोन भारतीय बाजार में लॉन्च, जानें कीमत

टेक्नोलॉजीBoat Airdopes 621 ईयरफोन भारतीय बाजार में लॉन्च, जानें कीमत

Date:


Boat Airdopes 621 ईयरफोन भारतीय बाजार में लॉन्च, जानें कीमत

टेक डेस्क। Boat के शानदार Airdopes 621 ट्रू वायरलेस स्टेरियो ईयरफोन ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है।

Boat Airdopes 621 की स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी Boat Airdopes 621 में टच कंट्रोल के अलावा फास्ट पेयरिंग के लिए IWP तकनीक का सपोर्ट दिया है। इस ईयरफोन में शानदार साउंड के लिए 6mm के कॉयल ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ईयरबड्स को IPX7 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉटरप्रूफ है। 

Boat Airdopes 621 ईयरफोन में 35mAh की बैटरी दी गई है, जबकि इसके कवर में 2,600mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 5.5 घंटे का बैकअप देती है। इस ईयरफोन की बैटरी कुल मिलाकर 150 घंटे का बैकअप प्रदान करती है। वहीं, इस ईयरबड्स को फुल चार्ज होने में एक घंटे का समय लगता है।

Boat Airdopes 621 की कीमत

Boat Airdopes 621 ईयरबड्स की कीमत 2,999 रुपये है। यह ईयरफोन एक्टिव ब्लैक और व्हाइट फ्रॉस्ट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related