Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे से 20 फुट नीचे गिरी 150 की रफ्तार से चल रही बीएमडब्ल्यू, चालक की मौत दो गंभीर

नेशनलNoida News: यमुना एक्सप्रेसवे से 20 फुट नीचे गिरी 150 की रफ्तार...

Date:

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक और दर्दनाक हादसा हो गया। 150 की रफ्तार से भाग रही बीएमडब्ल्यू कार यमुना एक्सप्रेस वे पर 20 फुट नीचे गिर गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  घटना नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर आज शनिवार सुबह 150 की रफ्तार से जा रही बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर सड़क के 20 फुट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में कार चले रहे वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

Read also: Monkeypox Cases: लंदन में मिला मंकीपाॅक्स का नया स्ट्रेन, मध्य अफ्रीका की यात्रा के लिए अलर्ट जारी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन व्यक्ति भरत,सुनील  और गौरव बीएमडब्ल्यू कार से आगरा की ओर जा रहे थे। कार की गति 150 की थी। सुबह लगभग 9ः30 बजे दनकौर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 11 पर बीएमडल्ब्यू कार अत्यधिक तीव्र गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई। पुलिस ने जानकारी दी कि हादसे में कार चालक भरत की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग हरियाणा के बहादुरगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related