BMC ने सोनू सूद को बताया आदतन अपराधी

बॉलीवुडBMC ने सोनू सूद को बताया आदतन अपराधी

Date:


BMC ने सोनू सूद को बताया आदतन अपराधी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ हाल ही में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर के अनुसार, अभिनेता पर मुंबई के जुहू स्थित 6 मंजिला इमारत को होटल में तब्दील करने का गंभीर आरोप लगा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने इस पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए सोनू सूद के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। बॉम्बे हाई कोर्ट में दलील दी गई है कि सोनू सूद एक ‘आदतन’ अपराधी हैं जो कि अवैध तरीके से पैसा कमाना चाहते हैं। सोनू सूद को लताड़ते हुए कोर्ट ने कहा, ‘अवैध निर्माण के मामले में लगातार नियम तोड़ते रहे हैं।

इसके साथ ही बीएमसी ने कोर्ट के सामने 16 पेज का लिखित हलफनामा पेश किया है। इसके अनुसार, सोनू सूद ने कैसे लगातार बीएमसी के नोटिस को नजरअंदाज किया साथ ही कैसे अवैध निर्माण किया। अभिनेता सोनू सूद लगातार एक ऐसा होटल बचाने की अपील कर रहे हैं जो MRTP, MMC एक्ट के दायरे में नहीं बैठता। होटल बनाने के लिए उन्होंने BMC से किसी तरह का लाइसेंस भी नहीं लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...