ट्रम्प को पद से हटाने के लिए 25वां संशोधन लागू करने से पेन्स का इंकार

इंटरनेशनलट्रम्प को पद से हटाने के लिए 25वां संशोधन लागू करने से...

Date:


ट्रम्प को पद से हटाने के लिए 25वां संशोधन लागू करने से पेन्स का इंकार

वाशिंगटन: अमेरिका के निवर्तमान उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कार्यालय से हटाने के लिए संविधान के 25वें संशोधन को लागू करने से इनकार कर दिया।

पेंस ने प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘हमारे संविधान के तहत, 25वां संशोधन सजा देने या अधिकार छीनने का जरिया नहीं है। इस प्रकार से 25वां संशोधन लागू करना खराब उदाहरण पेश करेगा।”

पेलोसी और प्रतिनिधि सभा पेंस और कैबिनेट पर दबाव बना रहे थे कि वे राष्ट्रपति के हजारों समर्थकों द्वारा यूएस कैपिटल(संसद भवन) में छह जनवरी को हमला किए जाने के मद्देनजर ट्रंप को पद से हटाने की कार्रवाई करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related