Twitter blue tick -ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ के लिए अब चुकाने होंगे 660 रुपये,लोगों ने शुरू किया विरोध

इंटरनेशनलTwitter blue tick -ट्विटर पर 'ब्लू टिक' के लिए अब चुकाने होंगे...

Date:

एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक का इशारा किया। सोशल मीडिया पर जमकर विरोध शुरू हो गया। हाल में एक लेखक Stephen King ने पेड ब्लू टिक को लेकर गाली भी दी थी

न्यूयार्क। टेस्ला सीईओ एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदे जाने के बाद अब कई प्रकार के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव ‘ब्लू टिक’ को लेकर किया गया है। जिसमें अब ‘ब्लू टिक’ सब्सक्रिप्शन भुगतान को शामिल करने का है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक मस्क ने ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ के लिए कीमत की घोषणा की है। मस्क की घोषणा के अनुसार, ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ की कीमत आठ डॉलर (करीब 660 रुपये) प्रति माह होगी।


एलन मस्क ने ‘ट्विटर ब्लू’ के एक नए संस्करण की भी घोषणा की। जिसमें उन्होंने ट्विटर पोस्ट पर रिप्लाई करने, उल्लेख करने और सर्च करने में प्राथमिकता के साथ ट्विटर की सदस्यता सेवा के लिए हर महीने आठ डॉलर फीस लेने की योजना बनाई है।


बता दें कि एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक का इशारा किया। सोशल मीडिया पर जमकर विरोध शुरू हो गया। हाल में एक लेखक Stephen King ने पेड ब्लू टिक को लेकर गाली भी दी थी। जिसके बाद एलन मस्क ने लेखक के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा कि आठ डॉलर के बारे में क्या ख्याल है?


एक यूजर ने एलन मस्क को ट्वीट करके पूछा कि उसके पास भारी संख्या में फॉलोअर्स हैं। इसके बावजूद उसे ब्लू टिक नहीं मिल रहा। इस ट्वीट के रिप्लाई में एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक का इशारा भी किया था। जिसके बाद ट्विटर ब्लू टिक के लिए पहले 19.99 डॉलर यानी करीब 1,600 रुपये चार्ज करने की बात कही थी। लोगों ने इसका जमकर विरोध किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related