सिर्फ 43 साल की उम्र के चैडविक बोसमैन को 2016 में पता लगा कि वो स्टेज-3 के कैंसर अभिनेता चैडविक बोसमैन का दुखद निधन हो गया.
2018 में आई हॉलीवुड सुपरहीरो मूवी ‘ब्लैक पेंथर’ में अभिनेता चैडविक बोसमैन की डेथ से फैंस में निराशा छा गयी. बोसमैन चार साल से कोलोन कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे. परिवारवालों ने उनके ट्वीटर अकाउंट पर ये जानकारी दी है कि जब घर में उनकी मौत हो गई तब उनकी पत्नी और परिवार साथ था.
परिवार ने बयान जारी किया
एक जबरदस्त फाइटर चेडविक ने इस गंभीर बीमारी से गुजरते हुए कई फिल्में की, जिन्हें आप लोगों ने पसंद किया. ‘मार्शल’ से लेकर ‘डी ए 5 Bloods’, अगस्त विल्सन की ‘Ma Rainey’s Black Bottom’ और भी कई फिल्में जन्हें आपने सराहा. ये सारी फिल्में उनकी कीमोथेरेपी और सर्जरी के दौरान शूट की गईं थीं. ब्लैक पेंथर फिल्म में काम करना उनके लिए गर्व की बात थी.
स्टेज4 का कैंसर
सिर्फ 43 साल की उम्र के चैडविक बोसमैन को 2016 में पता लगा कि वो स्टेज-3 के कैंसर से ग्रसित हैं. बाद ये ये बढ़कर स्टेज-4 का कैंसर हो गया.मार्वल यूनिवर्स की बनाई हुई जबरदस्त फिल्म ‘ब्लैक पेंथर’ को एकेडमी अवॉर्ड्स की बेस्ड फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था. इसके अलावा भी इसे दूसरी केटेगरी में नॉमिनेट किया गया था.चैडविक मार्वल की दूसरी फिल्मों जैसे ‘Captain America: Civil War’ और ‘Avengers: Infinity War’ में भी काम कर चुके थे.

