उत्तर प्रदेश के किसानों को एकजुट करेगी भाकियू

उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के किसानों को एकजुट करेगी भाकियू

Date:


उत्तर प्रदेश के किसानों को एकजुट करेगी भाकियू

24 को बाराबंकी और 25 को बस्ती में महापंचायत करेगी भाकियू
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत करेंगे किसानों को संबोधित

न्यूज डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिये उत्तर प्रदेश के अन्य भागों में भी किसान महापंचायत आयोजित किये जाने की तैयारियां चल रहीं हैं। आने वाली 24 फरवरी को बाराबंकी और 25 फरवरी को बस्ती में में भारतीय किसान यूनियन की ओर से महापंचायत आयोजित किये जाने का ऐलान किया गया है। इन महापंचायतों में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में यूपी के पश्चिम क्षेत्र के किसान बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में किसान आंदोलन को फैलाने के लिये भारतीय किसान यूनियन महापंचायत करने जा रहा है। आने वाली 24 फरवरी को भाकियू की ओर से बाराबंकी के हैदरगढ़ रोड स्थित हरख चैराहे पर में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत को संबोधित करते हुुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों को कृषि कानून से होने वाले नुकसान को बताते हुए एकजुट करने का प्रयास करेंगे। अगले दिन बस्ती के मुण्डेरवा में होने वाली महापंचायत को भी नरेश टिकैत ही संबोधित करने जा रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित की जा रही किसान महापंचायतों में किसानों को तीन कृषि कानून की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाए जाने की मांग को लेकर एकजुट करने का प्रयास कर किसान आंदोलन को और विस्तार देने की तैयारी चल रहीं हैं। उत्तर प्रदेश के किसानों के एकजुट होकर किसान आंदोलन में शामिल होने से जहां केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ेगा वहीं भारतीय किसान यूनियन की ताकत भी बढ़ेगी। गौरतलब है कि किसान आंदोलन में अब भारतीय किसान यूनियन लीडर की भूमिका निभा रहा है। खासकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इस आंदोलन के नायक बनकर उभरे हैं। ऐसे में भाकियू को पूरे उत्तर प्रदेश के किसानों का साथ मिलने की पूरी आशा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related