Share Market: बाजार में दिखेगा भाजपा की जीत का जश्न, आज इन शेयरों में हैं तेजी के संकेत

नेशनलShare Market: बाजार में दिखेगा भाजपा की जीत का जश्न, आज इन...

Date:

Share Market: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में तीन राज्यों में भाजपा सरकार बनने से शेयर बाजार में आज उछाल देखने को मिलने के संकेत है। शेयर बाजार जानकारों की माने तो भाजपा को जीत के नतीजों के चलते निफ्टी आज सोमवार को 20,600 के आंकड़े तक पहुंचने के आसार हैं। इसी के साथ पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में तेजी दिखाई दे सकती है।
विधानसभा चुनाव परिणामों का बड़ा असर शेयर बाजार पर भी दिखाई देगा। तीन राज्यों छत्तीसगढ़ मप्र और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने से निवेशकों में विश्वास बढ़ा है। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार स्थिर सरकार हमेशा निवेशकों का विश्वास बढ़ाती है इससे बाजार ऊपर जाता है। पिछले हफ्ते बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स में 1,511.15 अंक यानी 2.29 प्रतिशत की उछाल आई थी।

आज शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने REC, Macrotech Developers, Laxmi Organic Industries, Bank of India,PNB और Apollo Tyres पर तेजी का रुख रहने की संभावना है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करते हैं, तो यह तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जाएगी। ऐसे ही यह मंदी का संकेत देता है।

इन शेयरों में मंदी की उम्मीद

एमएसीडी (MACD) ने Devyani International, IRB Infra Developers, Ajanta Pharma, Balkrishna Industries, EIH और Eris Lifesciences शेयर में मंदी के संकेत दिया है। इसका मतलब कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इनमें दिखेगी खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें NTPC, L&T, Axis Bank, Bajaj Finserv, Apollo Hospital, Grasim Industries और BPCL शामिल हैं। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related