असम में 92 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी, सीटों पर NDA में हुआ समझौता

फीचर्डअसम में 92 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी, सीटों पर NDA में हुआ...

Date:


असम में 92 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी, सीटों पर NDA में हुआ समझौता

नई दिल्ली: असम के विधानसभा चुनाव में भाजपा 92 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, सहयोगी असम गण परिषद 26 और युनाइटेड पीपुल्स पार्टी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कई दौर की बातचीत के बाद आज NDA में सीट शेयरिंग पर समझौते को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री भी शामिल
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनावल सहित सभी समिति सदस्य शामिल हुए। उम्मीदवारों के नाम का ऐलान शुक्रवार को किया जा सकता है।

पिछले चुनावों में 84 सीटों पर चुनाव लड़ी थी भाजपा
ज्ञात हो कि, 2016 के विधानसभा चुनाव में विधानसभा की 126 सीटों में से भाजपा 84 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। वहीं सहयोगी असम गन परिषद 24 और बोडो पीपुल्स फ्रंट ने 16 सीटों उम्मीदवार उतारे थे। जिसमें भाजपा ने 60, एजीपी ने 14 और बीपीएफ 12 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था। हालांकि इस बार बीपीएफ ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस की अगुवाई वाली महागठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ रही है।

तीन चरणों में होगा चुनाव
केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य के अंदर तीन चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। दूसरे चरण एक अप्रैल और तीसरा और अंतिम चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा। वहीं चुनाव के परिणाम दो मई को आएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...