खुशखबरी- मेरठ में आज नहीं मिला कोई कोरोना पाॅजिटिव

मेरठ रीजनखुशखबरी- मेरठ में आज नहीं मिला कोई कोरोना पाॅजिटिव

Date:


खुशखबरी- मेरठ में आज नहीं मिला कोई कोरोना पाॅजिटिव

  • खुशियों की सौगात लेकर आया गुरुवार
  • स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

मेरठ। गुरुवार का दिन मेरठवासियों के लिये खुशियों की सौगात लेकर आया जब जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। कोरोना संक्रमित न मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं लंबे अरसे से कोरोना के खौफ में जी रहे मेरठवासियों ने भी राहत की सांस ली।

कोरोना काल में उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला कोरोना संक्रमण का तेजी से शिकार हो रहा था। ऐसे में शासन के निर्देश पर प्रशासन ने सख्ती बरती और कोविड-19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया। मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराये जाने से मेरठ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाई जा सकी और संक्रमितों की संख्या में कमी आने लगी। गुरुवार का दिन कोरोना के खौफ में जी रहे मेरठवासियों और स्वास्थ्य विभाग के लिये राहत भरा रहा और जिले में आज एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार देर रात को जारी कोविड-19 की रिपोर्ट के अनुसार आज 3477 सैंपलों की जांच की गयी जिनमें एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला। वहीं आज कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई। अब तक 20830 मरीज स्वस्थ हो चुुके हैं और 11 मरीज होम आईसोलेशन में हैं।

खुशखबरी- मेरठ में आज नहीं मिला कोई कोरोना पाॅजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमण का नया मरीज न मिलना राहत की बात है लेकिन कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिये अभी लोगों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाईजेशन जैसे नियमों का पालन करना जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचाव और उसको फैलने से रोकने के लिये कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...