Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र में पल पल बदलती सियासत, भाजपा ने कहा-सरकार बनाने का दावा नहीं पेश करेंगे

पॉलिटिक्सMaharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र में पल पल बदलती सियासत, भाजपा ने...

Date:

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट अभी जारी है, आज दिन बाहर उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की ख़बरें चलती रहीं लेकिन शाम को फेसबुक लाइव में उद्धव ठाकरे ने इस्तीफे की कंडीशनल पेशकश ज़रूर की मगर इस्तीफ़ा नहीं दिया। वहीँ ताज़ा जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे के सम्बोधन के बाद  शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ट्वीट कर जवाब दिया है. शिंदे कहा कि ढाई साल शिवसेना का ही नुक्सान हो रहा था इसलिए शिवसेना को बचाना बहुत ज़रूरी हो गया था और इसलिए यह कदम उठाया गया. शिंदे ने आरोप लगाया कि MVA सरकार में सिर्फ घातक दलों को ही लाभ मिला है. 

Read also: Maharastra Politics Live: सामने आकर बोलो, मेरा इस्तीफ़ा तैयार है, बागियों को उद्धव का सन्देश

वहीँ भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा नहीं पेश करेगी। आज देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई बैठक के बाद पार्टी सांसद रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि शिवसेना का अंदर जो भी हो रहा है वो उनका आंतरिक मामला है, भाजपा का उससे कोई लेना देना नहीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि शिवसेना के बागी विधायकों के साथ भाजपा का कोई संपर्क नहीं हैं और न ही संपर्क करने में कोई दिलचस्पी है.  

Read also; Breaking News Today: देवबंद से एनआईए ने रोहिंग्या शरणार्थी को हिरासत में लिया

वहीँ NCP प्रमुख शरद के साथ शाम को सीएम उद्धव ठाकरे की मुलाकात हुई जिसमें अचानक आये इस राजनीतिक संकट को लेकर आगे की रणनीति को लेकर बात हुई. बैठक में सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं, खबर है कि शरद पवार ने उद्धव को सलाह दी हैं कि वो अपनी जगह एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बना दें. बता दें कि शिंदे अभी 40 विधायकों के साथ गुवाहाटी में मौजूद हैं. आज उनके साथ 34 विधायकों ने हस्ताक्षर कर एकनाथ शिंदे में भरोसा जताया है, वैसे शिंदे ने 46 विधयकों के समर्थन का दावा किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...